अगर आपके पास जमीन है और आप अपने जमीन का खतियान (Jamin Ka Khatiyan) ऑनलाइन निकालना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। बिहार सरकार ने अब खतियान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है, जिससे आप घर बैठे ही अपने जमीन के दस्तावेज चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Jamin Ka Khatiyan Online Kaise Nikale की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे निकाले? – संक्षिप्त विवरण
नीचे दी गई टेबल में Jamin Ka Khatiyan Online Nikalne से जुड़ी मुख्य जानकारी दी गई है:
| आर्टिकल का नाम | Jamin Ka Khatiyan Online Kaise Nikale |
|---|---|
| आर्टिकल का प्रकार | जमीन से संबंधित दस्तावेज |
| खतियान क्या है? | जमीन का रिकॉर्ड (भूमि अभिलेख) |
| शुल्क | निःशुल्क |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (Bihar Bhulekh Portal) |
| आधिकारिक वेबसाइट | land.bihar.gov.in |
जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालने से पहले ध्यान रखें
- खाता नंबर (Khasra/Khata Number) या मालिक का नाम पता होना चाहिए।
- अगर जानकारी नहीं है, तो गाँव/मौजा के नाम से भी खोज सकते हैं।
- Bihar Bhulekh Portal का ही उपयोग करें, किसी तीसरी वेबसाइट पर विश्वास न करें।
खाता नंबर/खेसरा नंबर से जमीन का खतियान कैसे निकाले?
- बिहार भूमि अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट land.bihar.gov.in पर जाएं।
- अपना जिला (District) और अंचल (Tehsil) चुनें।
- मौजा (गाँव) का नाम सलेक्ट करें।
- खाता नंबर या खेसरा नंबर दर्ज करें।
- “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने खतियान की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
मालिक के नाम से जमीन का खतियान कैसे निकाले?
- Bihar Bhulekh Portal पर जाएं।
- जिला, अंचल और मौजा चुनें।
- “खाताधारक के नाम से देखें” विकल्प चुनें।
- मालिक का नाम (हिंदी में) टाइप करें।
- “खाता खोजें” पर क्लिक करें।
- सही खाता मिलने पर “देखें” बटन दबाएं।
खतियान डाउनलोड या प्रिंट कैसे करें?
- खतियान खुलने के बाद प्रिंट आइकन पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड का विकल्प चुनें।
- फाइल को सेव करें या सीधे प्रिंट निकालें।
खतियान नहीं मिल रहा है तो क्या करें?
- परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से खोजें (कई बार बड़े भाई के नाम से रिकॉर्ड होता है)।
- “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें” विकल्प का उपयोग करें।
- अगर फिर भी नहीं मिले, तो राजस्व कार्यालय (अंचल दफ्तर) या CSC सेंटर पर संपर्क करें।
मौजा क्या होता है?
मौजा (Mouza) का मतलब गाँव होता है। हर गाँव का एक अलग मौजा नंबर होता है, जिसे भूमि रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। खतियान खोजते समय सही मौजा चुनना जरूरी है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Jamin Ka Khatiyan Online Kaise Nikale की पूरी जानकारी दी है। अगर आप Bihar Bhulekh Portal का सही तरीके से उपयोग करें, तो आप आसानी से अपने जमीन का खतियान निकाल सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या आती है, तो राजस्व विभाग से संपर्क करें।
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
